Mohammed Siraj: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया था. ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. साउथ जोन की ओर से मोहम्मद सिराज ने भी प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि वह अपनी गेंदबाजी में खासा कमाल नहीं कर सके. उनकी गेंदबाजी में गति भी कम देखने को मिली. अब सिराज ने इसपर बड़ा बयान दिया है और इसके पीछे की वजह भी बताई है.
मोहम्मद सिराज ने बताया कारण
दलीप ट्रॉफी के बाद ब्रॉडकास्टर से अपनी बातचीत के दौरान मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी पर बात की. उन्होंने कहा कि हर गेंदबाज का शरीर अलग-अलग होता है. लेकिन अगर मेरे शरीर को लंबा ब्रेक मिलता है तो मैं अच्छे से गेंदबाजी नहीं कर पाता हूं. थोड़े समय का आराम ठीक है. लेकिन अपने 10 साल के करियर में मैंने कभी इतना लंबा ब्रेक नहीं लिया.
बता दें कि सिराज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 जून को टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद वह दो महीने बाद श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त को भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे. उन्हें लगभग 2 महीने का लंबा ब्रेक मिला था.
सिराज का मानना है कि वह पूरी तरीके से लयबद्ध गेंदबाज हैं. अगर वह लय में नहीं हैं तो अपनी फुल स्पीड के साथ बॉलिंग नहीं कर सकते. उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका में मेरे लिए यही समस्या थी. मेरा रनअप सही से नहीं लग रहा था. मेरे कुछ कदम छोटे और कुछ कदम बड़े लग रहे थे. इसलिए मेरी गति कम हो गई.
सिराज ने बताया कि वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी लय प्राप्त करना चाहते थे और उन्हें इसमें मदद भी मिली. उन्होंने बताया कि दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलने के बाद मेरी लय पहली जैसी हो गई है. मैंने तिलक वर्मा से कहा कि मैं लंबे स्पेल फेंकना चाहता हूं मैंने 10 और 11 ओवर के स्पेल फेंके, और इसी से मेरी लय वापस आई.
सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन
भारत ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. इस सीरीज में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच टेस्ट मैच में उन्होंने 1113 गेंदें फेंकी. इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी बने थे. उन्होंने कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की और 23 विकेट लिए थे. वहीं, दूसरी ओर क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए 181 ओवर फेंके थे. इस दौरे पर सिराज ने भारत के लिए कमाल किया था.
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines