India vs Japan: 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20आई मुकाबला खेला गया. भारत ने 2 रनों से जापान को हराया. इस मैच में जापान की टीम ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया और केवल 2 रन ही पीछे रह गई. बारिश की वजह से मुकाबला 20 ओवर की बजाय 5-5 ओवर का ही खेला गया था. इसके बाद भी जापान की टीम ने भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. 2 रनों से हारने के बाद जापान के कप्तान ने केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने आइए जानते हैं क्या कहा?
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने दिया बयान
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने अपनी टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा “जी हां, मुझे बेहद गर्व है। जैसा कि मैंने कुछ अन्य लोगों से भी कहा है, जब मुकाबला इतना करीबी होता है, तो इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है, और हमारी टीम में भावनाएं काफी उमड़ रही होती हैं। लेकिन यह तथ्य कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम, मेरी राय में, को आखिरी गेंद तक टक्कर दे पाए, वाकई खास है। और श्रेयस जैसे किसी व्यक्ति को जापान क्रिकेट की प्रगति के बारे में बात करते हुए सुनना अभी भी अविश्वसनीय लगता है. फ्लेमिंग ने अपनी बातचीत में बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा किया. फ्लेमिंग ने कहा कि बीसीसीआई और जापान क्रिकेट एसोसिएशन के बिना ये मैच संभव नहीं हो पाता.
उन्होंने आगे कहा “हमें पता था कि “कुछ भी संभव है” का रवैया अपनाना है। उनके पास अक्षर, वाशिंगटन और रवि बिश्नोई जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं जो हमारी स्पिनिंग विकेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं। हम जानते थे कि यह एक बहुत बड़ी चुनौती होगी, लेकिन साढ़े छह रन प्रति ओवर की गति पर आपका मन भटकता है और आप सोचते हैं कि अगर आप दो-चार रन बना लें तो क्या होगा। इसलिए, जैसा कि मैंने कहा, हमें बेहद गर्व है कि हमने मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया.”
2 रनों से जीती भारतीय टीम
भारत ने 5 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे. जापान की गेंदबाजी यूनिट के सामने भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकले, जिन्होंने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. इसके अलावा संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके अलावा ईशान किशन 6 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान 5 ओवर में 30 रन ही बना सकी.
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
58 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines