Tilak Varma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को 4 रनों से हार मिली। वेस्टइंडीज ने रोमांचक अंदाज में पहला टी20 अपने नाम किया। भले ही टीम इंडिया पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन इस मैच में देश के लिए टी20 में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने बल्ले से तबाही मचाई फैंस का दिल जीत लिया। अब तिलक वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने ‘फ्यूचर गोल’ का खुलासा किया है।
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में तिलक वर्मा ने बताया कि वह इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर कैसा फील कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया। तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए विश्वकप जिताना चाहते हैं।
मैं टीम इंडिया के लिए विश्वकप जिताना चाहता हूं
तिलक वर्मा ने वीडियो में कहा ‘ हर प्लेयर का सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का होता है, लेकिन मैं इतनी जल्दी खेलूंगा ये सोचा नहीं था। कोरोना के बाद मैने सोचा था कि जो भी मौका मिलेगा उसमें बेस्ट दूंगा, मेरे दिमाग में हमेशा चलता रहता है कि मैं टीम इंडिया को विश्वकप जिताऊ। डेब्यू करने के बाद अब मुझे पूरा भरोसा है कि वो दिन भी जल्द आएगा। फिलहाल मुझे टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है। मैं अपने गोल को पूरा करने के लिए एक-एक कदम आगे बढ़ा रहा हूं।’
तिलक ने बल्ले से मचाई तबाही
वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 39 रनों की पारी खेलकर पहले ही मुकाबले में अपनी छाप छोड़ी है। भारत ने सिर्फ 5 रनों पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 28 रन पर ईशान किशन के रूप में दूसरा विकेट खोया। इसके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए। उन्होंने पहली बॉल डॉट खेली और अगली 2 गेंदों पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ बैक टू बैक छक्के ठोक अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 22 गेंद पर 39 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया की हालत खराब हो गई और वह 4 रनों से मैच हार गई।
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने 48 जबकि निकोलस पूरन ने 41 रनों की पारी खेली थी। 150 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। 5 रनों पर शुभमन गिल आउट हो गए थे। इसके बाद ईशान किशन भी 6 रन बनाकर चलते बने। भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन ही बना सकी और 4 रनों से मैच हार गई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines