West Indies vs India 4th T20I Live Update: वेस्टइंडीज और भारत के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 20 ओवर में 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 84 और गिल ने 77 रन जड़े। वहीं तिलक वर्मा ने 7 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। जेसन होल्डर और शाई होप और ओडियन स्मिथ की वापसी हुई। जोनसन चार्ल्स, अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। भारत ने कोई भी बदलाव नहीं किया।
लाइव अपडेट के लिए यहां बने रहें…
- भारत ने 179 रनों के टागेट का पीछा करते हुए 5 ओवर में 50 रन बना दिए हैं।
- वेस्टइंडीज ने भारत को 179 रनों का टारगेट दिया है।
- 16 ओवर का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। 4 ओवरों का खेल बचा हुआ है।
- 8 ओवर का खेल हो गया है। 8 ओवर में भारत ने कुल 4 विकेट चटका दिए हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले।
- भारत के लिए छठवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट निकाला। उन्होंने ब्रेंडन किंग को आउट किया।
- अक्षर पटेल ने पांचवां ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। वेस्टइंडीज ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं।
- वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 36 रन बना दिए हैं।
- वेस्टइंडीज को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने काइल मेयर्स को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया है। मायर्स 17 रन बनाकर आउट हुए हैं।
- भारत के लिए अक्षर पटेल ने पहला ओवर डाला। जिसमें उन्होंने 14 रन दिए।
रोवमैन पॉवेल बोले- हमारे पास सीरीज जीतने का मौका
रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर कहा ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, सतह बहुत अच्छी लग रही है, हम बोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं और इसका बचाव करने का प्रयास करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका है।’
पांड्या ने गेंदबाजों की तारीफ की
टॉस हारने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा ‘हम भी पहले बल्लेबाजी करते, मुझे नहीं लगता कि बहुत कुछ बदलेगा। मुझे लगता है कि लड़कों ने बहुत अच्छा किया है। सभी ने योगदान दिया, गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे स्पिनरों में विकेट लेने की क्षमता है, वे अपने इरादे से आक्रामक भी हैं, जो मुझे पसंद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
21 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
23 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines