WI vs IND 4th T20I Live Update: गिल, जायसवाल का धूम धड़ाका, 17 ओवर में ही जीत ली बाजी
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 4th T20I Live Update
Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND 4th T20I Live Update
West Indies vs India 4th T20I Live Update: वेस्टइंडीज और भारत के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 20 ओवर में 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 84 और गिल ने 77 रन जड़े। वहीं तिलक वर्मा ने 7 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। जेसन होल्डर और शाई होप और ओडियन स्मिथ की वापसी हुई। जोनसन चार्ल्स, अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। भारत ने कोई भी बदलाव नहीं किया।
रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर कहा ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, सतह बहुत अच्छी लग रही है, हम बोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं और इसका बचाव करने का प्रयास करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका है।’
A look at #TeamIndia's Playing XI for the 4th #WIvIND T20I 👌
Follow the match 👇
— BCCI (@BCCI) August 12, 2023
टॉस हारने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा ‘हम भी पहले बल्लेबाजी करते, मुझे नहीं लगता कि बहुत कुछ बदलेगा। मुझे लगता है कि लड़कों ने बहुत अच्छा किया है। सभी ने योगदान दिया, गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे स्पिनरों में विकेट लेने की क्षमता है, वे अपने इरादे से आक्रामक भी हैं, जो मुझे पसंद है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: