West Indies vs India 2nd T20: वेस्टइंडीज और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पावरप्ले में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव को भी वापस लौटना पड़ा। वह 1 रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। दरअसल, चौथे ओवर में वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन चुराने के चक्कर में सूर्या अपना विकेट खो बैठे।
इस तरह आउट हुए सूर्या
दरअसल, ईशान किशन ने मिड विकेट पर गेंद को धकेला और सिंगल के लिए दौड़ गए। दूसरे छोर पर खड़े सूर्या जब तक क्रीज पर पहुंच पाते काइल मेयर्स ने डायरेक्ट थ्रो से उन्हें रन आउट कर दिया। आउट होने के बाद सूर्या निराश होकर पवेलियन लौटे। शायद उन्हें खुद अहसास था कि गलती हो गई। पहले मुकाबले में भी सूर्या ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 21 गेंदों में 21 रन बनाए थे।
10 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 64 रन
अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 10 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने 3 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 27, शुभमन गिल 7 और सूर्या कुमार यादव 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट आए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 20 जबकि संजू सैमसन 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
56 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines