---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

संजू सैमसन के उड़ गए तोते, गिल्लियां बिखरते ही गेंदबाज ने बंद कर लिए कान, देखें वीडियो

West Indies vs India 2nd T20: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर आगे बढ़कर शॉट खेलते हुए छक्के कूटते नजर आते हैं। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, लेकिन वे […]

---विज्ञापन---

West Indies vs India 2nd T20: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर आगे बढ़कर शॉट खेलते हुए छक्के कूटते नजर आते हैं। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, लेकिन वे यहां मात खा गए। ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला।

क्रीज से काफी आगे बढ़ गए संजू सैमसन 

छह गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे सैमसन एक चौका जमा चुके थे। अकील होसैन ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो सैमसन तुरंत क्रीज से आगे बढ़े और इसे बाउंड्री लाइन के पार करना चाहा, लेकिन बॉल ने स्पिन होकर उन्हें चकमा दे दिया। इससे पहले कि संजू का बल्ला बॉल से टच भी हो पाता, विकेट के पीछे खड़े निकोलस पूरन ने तुरंत गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर डालीं। ये देख संजू सैमसन के तोते उड़ गए।

---विज्ञापन---

अकील होसेन ने बंद कर लिए कान 

इधर, अकील होसेन ने बड़ा विकेट मिलने के बाद इसे अलहदा तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने कान बंद कर लिए। थोड़ी देर तक वह ऐसे ही रहे फिर अपने साथी खिलाड़ियों से वाहवाही बटोरने लगे।

---विज्ञापन---

तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी 

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन जड़े। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 14 रनों का योगदान दिया।

First published on: Aug 06, 2023 10:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola