West Indies vs England, 3rd ODI 2023: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एक बीच प्रस्तावित तीन मैचों की वनडे सीरीज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। प्रतिष्ठित सीरीज पर कैरेबियन टीम 2-1 से कब्जा जमाने में कामयाब रही। तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला नौ दिसंबर को ब्रिजटाउन में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में विंडीज टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 14 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
मैच के दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 40 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट ने 73 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन 56 गेंद में 45 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा T20 World Cup 2024 में करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी? जय शाह ने दिया दो टूक में जवाब
वहीं 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम 31.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई थी कि बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी। जिसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। मैच रोके जानें तक वेस्टइंडीज की स्थिति काफी मजबूत थी। जिसकी वजह से मेजबान टीम को विजेता घोषित किया गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से कीसी कार्टी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 58 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 86.20 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए एलिक अथानाजे ने 51 गेंद में 45 और रोमारियो शेफर्ड ने 28 गेंद में नाबाद 41 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी के दौरान वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्डे और अल्जारी जोसेफ ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट चटकाए। वहीं विपक्षी टीम के लिए इस मुकाबले में विल जैक्स ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा गस एटकिंसन ने दो और रेहान अहमद ने एक विकेट चटकाए।
तीसरे वनडे मुकाबले में उम्दा गेंदबाजी के लिए मैथ्यू फोर्डे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए शाई होप को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
57 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines