ODI World Cup 2023: वेस्टइंडीज ने जून में जिम्बाब्वे में होने वाले क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2023 से पहले अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने ऑलराउंडर और टी20 विश्व कप विजेता कप्तान डैरन सैमी को सीमित ओवरों की टीमों के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है। सैमी के कार्यकाल की शुरुआत ज़िम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट से पहले यूएई के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से होगी।
ये एक चुनौती है, लेकिन मैं तैयार हूं – डेरेन सैमी
39 वर्षीय सैमी ने वेस्ट इंडीज के लिए लंबे समय तक कप्तानी की और 2012 और 2016 में दो टी20 विश्व कप खिताबों के लिए कैरेबियाई पक्ष का नेतृत्व किया। इस जिम्मेदारी को पाने के बाद उन्होंने कहा कि – ‘यह एक चुनौती होगी लेकिन जिसके लिए मैं तैयार हूं और उत्साहित हूं, मैं वास्तव में इस अवसर के लिए उत्सुक हूं, खासकर हमारे पास मौजूद खिलाड़ियों और ड्रेसिंग रूम में मेरे प्रभाव को देखते हुए। मेरा मानना है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में वही दृष्टिकोण लाऊंगा जो मेरे पास था – जुनून, सफलता की इच्छा और वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा अटूट प्यार।’
हमारे पास काफी प्रतिभा है- सैमी
नए कोच डेरेन सैमी ने कहा कि ‘जब मैं चारों ओर देखता हूं तो प्रतिभा काफी है और मैंने दक्षिण अफ्रीका में नए कप्तान शाई होप और रोवमैन पॉवेल के नेतृत्व में सीमित ओवरों के मैचों में और आंद्रे कोली द्वारा प्रदान किए गए नेतृत्व में जो देखा, उसमें बहुत विश्वास है कि हम अच्छा कर सकते हैं। मैं अपने ज्ञान, अपनी नीतियां, मेरे कम्युनिकेशन स्किल्स और मेरे मैन मैनेजमेंट स्किल्स प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं। मैं योजनाओं को एक साथ रखने और खिलाड़ियों को उन्हें निष्पादित करने के बारे में उत्साहित हूं।’
आंद्रे कोली बने टेस्ट के कोच
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इसके अलावा आंद्रे कोली को टेस्ट टीम और ए टीम का कोच बनाया है। उनके पास कोचिंग का अनुभव है वे इस साल के शुरू में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम के अंतरिम कोच थे। इस पोजीशन को मिलने के बाद कोली ने कहा कि कोली ने कहा, “मैं आगे की चुनौतियों के साथ-साथ अवसरों को भी देख रहा हूं, क्योंकि हम टेस्ट रैंकिंग को ऊपर ले जाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जून 2025 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं।”
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (c), रोवमैन पॉवेल (vc), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
7 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
9 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
11 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
12 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines