ODI World Cup 2027: आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. हाल ही में आयरलैंड और अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल गया था. इसके बाद दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से रौंद दिया. इसका नुकसान वेस्टइंडीज को हुआ. वेस्टइंडीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफाई करने से चूक गई है. लगातार दूसरी बार टीम के साथ ऐसा हुआ है. कहीं ना कहीं बुरी खबर इस चैंपियन टीम के लिए है.
अफगानिस्तान ने किया काम-तमाम
दरअसल ICC की तय कट ऑफ तारीख तक वेस्टइंडीज टीम रैंकिंग में टॉप-8 में जगह नहीं बना पाएगी. इस वजह से अब टीम को टूर्नामेंट में पहुंचने के लिए क्वालिफायर मैच खेलने पड़ेंगे. अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर सीधे क्वालिफाई कर लिया है. अगर आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान के को 4-1 या 5-0 से हरा देती तब वेस्टइंडीज के पास डायरेक्ट एंट्री का मौका रहता. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं है. अफगानिस्तान ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड को दूसरे वनडे में रौंद दिया है.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला, 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे
डायरेक्ट क्वालिफाई के लिए सिर्फ एक जगह
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालिफाई करने के लिए अब एक ही जगह बची हुई है. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज में से कोई एक जाएगा. बांग्लादेश की स्थिति काफी हद तक मजबूत है. टीम अभी 9वें नंबर पर है. अगर बांग्लादेश और भारत के बीच सितंबर में होने वाली प्रस्तावित सीरीज नहीं होती है तो मामला अलग हो जाएगा. बांग्लादेश को वर्ल्ड में डायरेक्ट एंट्री मिल जाएगी. उधर वेस्टइंडीज को क्वालिफायर राउंड खेलने पड़ेंगे. एक तरह से कहा जाए तो वेस्टइंडीज के लिए टॉप-8 के सारे दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं. आपको बता दें कि क्वालिफायर राउंड में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं.
2023 में भी लगा था झटका
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. 2023 में भी टीम क्वालिफायर राउंड में हारकर बाहर हो गई थी. पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है. इतिहास में पहली बार हुआ जब 2023 में वेस्टइंडीज को बाहर होना पड़ा था. 2027 में भी जगह बनाने के लिए अब वेस्टइंडीज को क्वालिफायर राउंड से गुजरना होगा. कहीं ना कहीं ये टीम की बहुत बड़ी बेइज्जती है.
ये भी पढ़ें: राशिद खान का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, आयरलैंड के उड़ाए परखच्चे, अफगानिस्तान ने 92 रनों से जीता दूसरा वनडे
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
9 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
9 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
10 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines