West Indies Cricket: वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से भारत ने अपने नाम की. वहीं पांच मैचों की सीरीज 2-2 पर ड्रॉ रही. पांचवां और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. पूरे दौरे पर विंडीज का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. खासतौर बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. कप्तान शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाईं. वेस्टइंडीज क्रिकेट कई सालों से तंगी से जूझ रहा है. अब कोच डेरेन सैमी ने भी इस पर खुलकर बात की. उन्होंने बोर्ड की सहायता के लिए आर्थिंक मदद की मांग की है.
डेरेन सैमी ने क्या कहा?
आप सभी जानते हैं कि वेस्टइंडीज क्रिकेट को आईसीसी के 1997 में अपनाए गए मौजूदा राजस्व बंटवारा मॉडल के तहत आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है. बोर्ड के सीईओ ने हाल ही में इस मॉडल पर आपत्ति भी जताई. भारत को पूरी सीरीज में 300 करोड़ से ऊपर का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है. वहीं विंडीज को एक भी पैसा नहीं मिला. पांचवें टी20 मैच के बाद सैमी ने भी इसे लेकर भावुक बयान दिया. उन्होंने कहा कि किसी ना किसी को विंडीज क्रिकेट का अब सहारा बनना होगा.
सैमी ने कहा, “मेरी मां हमेशा एक अच्छी बात कहती थी. वो कहती थी कि आपके अंदर दूसरों की परवाह करने का भाव होना चाहिए. चाहे कुछ भी हो जाए आपको इस भाव को कभी नहीं खोना चाहिए. मुझे अब लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट को अब सहारे की जरूरत है. किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आर्थिक रूप से मदद करे. हमने भारत में आकर सीरीज खेली. इसके जरिए हमें उन लोगों से बातचीत का अवसर मिलता है जो हमारी मदद कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद करो…’ सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह
सैमी ने की दोनों टीमों की तुलना
सैमी ने भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट के बीच तुलना करते हुए बड़ा अंतर बताया. उन्होंने कहा, “भारत जब भी आईसीसी के टूर्नामेंट में जाता है तो उसके जीतने की उम्मीद की जाती है. टीम भी जीतने के लिहाज से जाती है. इसकी खास वजह है क्योंकि भारत ने सभी व्यवस्थाएं तैयार की हैं. वेस्टइंडीज के साथ ऐसा नहीं है. विंडीज कहीं भी जाता है तो उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके बावजूद हम आगे बढ़ रहे हैं. मैं अब उम्मीद करता हूं कि भारत के साथ अच्छी सीरीज के बाद अब प्रायोजकों के साथ हमारी बातचीत बेहतर होगी. अगर हमें आर्थिक मदद मिलती है तो हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें- T20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान, जीता ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का मेडल
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines