WI Central Contract 2023-24: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने साल 2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है। वेस्टइंडीज ने पुरुष क्रिकेट और महिला क्रिकेट दोनों के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। पुरुष क्रिकेट टीम के 3 बड़े खिलाड़ी पहले ही इस कॉन्ट्रैक्ट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। चलिए अब आपको बताते हैं किन-किन खिलाड़ियों के साथ टीम ने कॉन्ट्रैक्ट किया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के दृष्टिकोण से काफी अहम है। यहां देखें किन-किन खिलाड़ियों के साथ किया गया कॉन्ट्रैक्ट।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट के आंकड़े देख सहमे जैक कैलिस! कहा टेस्ट में भारत को हराना मुश्किल, लेकिन…
इन खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
वेस्टइंडीज ने इस कॉन्ट्रैक्ट में बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती, दाएं हाथ के बल्लेबाज कीसी कार्टी, बाएं हाथ के बल्लेबाज टैगेनारिन चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे को पुरुषों क्रिकेट की सूची में पहली बार शामिल किया है। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी जैदा जेम्स और शेनेटा ग्रिमोंड दो ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्हें पहली बार महिलाओं क्रिकेट की सूची में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी जेसन होल्डर, काइल मेयर्स और निकोलस पूरन ऐसे दिग्गज हैं, जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट साल के दौरान सभी वेस्टइंडीज टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: विकेटकीपर के पैर के बीच अटकी Ball, तो अंपायर ने दिया OUT, पढ़ें क्या कहता है MCC का नियम
कॉन्ट्रैक्ट पर क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा
वेस्ट इंडीज पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता डॉ. डेसमंड हेन्स ने कहा कि क्रिकेट के व्यस्त वर्ष को देखते हुए, तीनों फॉर्मेट के कोचों के साथ इसको लेकर विस्तार से चर्चा की है। हमें आगे क्या करना है, इसके लिए हम बिल्कुल स्पष्ट हैं। जिन भी खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, उनमें से कई खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने आगे कहा कि हमने इस बार युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौका दिया है, ताकि सभी को देश के लिए खेलने का मौका मिले।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या दूसरा T20 भी बारिश के कारण होगा रद्द! कैसा रहेगा सेंट जॉर्ज पार्क का मौसम
List of Players
West Indies Mens Contract List: एलिक अथानाज़े, क्रैग ब्रैथवेट, कीसी कार्टी, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, केमर रोच, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड।
West Indies Women Contract List: आलिया एलेने, शेमाइन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, अफी फ्लेचर, चेरी-एन फ्रेजर, शबिका गजनबी, जैनिलिया ग्लासगो, शेनेटा ग्रिमोंड, चिनेले हेनरी, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरु, हेले मैथ्यूज, करिश्मा रामहरैक, स्टैफनी टेलर और रशदा विलियम्स।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines