ENG vs WI: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से धूल चटाई. कैरेबियाई टीम से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 166 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से सैम करन ने नाबाद 43 रन जड़े, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.
गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि रोस्टन चेज ने 2 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है, इंग्लैंड को पहली हार का मुंह देखना पड़ा है.
इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप
वेस्टइंडीज से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले विकेट के लिए फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने मिलकर 38 रन जोड़े. सॉल्ट ने सिर्फ 14 गेंदों में 30 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. बटलर भी 21 रन बनाकर चलते बने.
टॉम बैंटन लगातार दूसरे मैच में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और महज 2 रन बनाकर चलते बने. कप्तान हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर आउट हुए. जैकब बेथेल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और उन्होंने 23 गेंदों में 33 रन जड़े. अंतिम ओवरों में सैम करन ने 30 गेंदों में 43 रन जड़े, लेकिन उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ आदिल रशीद ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की तरफ से यह कारनामा करने वाले बने पहले स्पिनर
रदरफोर्ड ने मचाया धमाल
इससे पहले टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शाई होप बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो ब्रेंडन किंग एक रन बनाकर चलते बने. 8 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही कैरेबियाई टीम की पारी को शिमरॉन हेटमायर और रोस्टन चेज ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए मिलकर 47 रन जोड़े. हेटमायर 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चेज 34 रन बनाने के बाद आदिल रशीद का शिकार बने.
हालांकि, असली धमाल शेरफेन रदरफोर्ड ने मचाया. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स जमाए. अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर ने 17 गेंदों में 33 रन ठोके, जिसके बूते टीम 196 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
57 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines