ODI World Cup 2023: वेस्टइंडीज ने जून में जिम्बाब्वे में होने वाले क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2023 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को टीम में वापस बुलाया गया है, जिन्होंने आखिरी बार जुलाई 2022 में टीम के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेला था। इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सभी को प्रभावित करने वाले गुडाकेश मोती को भी जगह दी गई है।
क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में नौवें स्थान पर रहने के बाद वेस्टइंडीज को विश्व कप क्वालीफायर में भाग लेना पड़ेगा। इस क्वालिफायर में उसके मैच जिम्बाब्वे समेत अन्य देशों से होंगे। क्वालिफायर में कुल 10 टीमें भाग ले रही है जिसमें से 2 ही टीमें विश्वकप में पहुंच पाएगी।
कीमो पॉल एक मैच विजेता खिलाड़ी – कोच हेन्स
वेस्टइंडीज के प्रमुख चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कीमो पॉल के चयन के बाद उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ी हैं जो मैदान पर बहुत एक्टिव हैं। हेन्स ने एक बयान में कहा कि – “पॉल एक थ्री डायमेंशनल खिलाड़ी है, जो नई गेंद से प्रभावी ढंग से गेंदबाजी कर सकता है, वह आउटफील्ड में गतिशील है, और वह महत्वपूर्ण रन भी बना सकता है। हम उसे हमारे लिए एक संभावित मैच विजेता के रूप में देखते हैं। ”
आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों को मिलेगा आराम
क्रिकेट वेस्टइंडीज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिलाड़ियों को क्वालीफायर से पहले आराम करने की अनुमति देगा, जबकि टूर्नामेंट टीम में शामिल खिलाड़ी शारजाह में यूएई के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को यूएई सीरीज़ के लिए चुना गया है। जिसमें एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, डोमिनिक ड्रेक्स और अकीम जॉर्डन में खेल रहे हैं।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (c), रोवमैन पॉवेल (vc), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड
यूएई वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उपकप्तान), एलिक अथानेज, शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, डोमिनिक ड्रेक्स, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रेमन रेफ़र, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines