ODI World Cup 2023: विराट कोहली की चारो तरफ जमकर सराहना हो रही है। उन्होंने बीते रविवार को चेन्नई में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। लेकिन कोहली ने हार नहीं मानी और केएल राहुल के साथ सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इस पारी के बाद लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे है। इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। यह कोई और नहीं नीदरलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वेस्ले बैरेसी (Wesley Barresi) हैं। बैरेसी ने कोहली की सराहना करते हुए एक पुराना मजेदार किस्सा सुनाया है।
Wesley Barresi
यह भी पढ़ें- NZ vs NED: रचिन रविंद्र की थम नहीं रही रफ्तार, यंग ने भी दिया साथ, नीदरलैंड को मिला बड़ा टारगेट
बैरेसी ने वर्ल्ड कप 2011 में भारत और नीदरलैंड की हुई भिड़ंत में विराट कोहली के आउट होने पर कटाक्ष किया था। उन्होंने उस पल को अब याद करते हुए क्रिकबज पर बातचीत करते हुए कहा है, ‘हम आपको कभी नहीं देखेंगे या कभी नहीं सुनेंगे।’ उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘इस मुकाबले में हम समय से पहले ज्यादा उत्साहित हो गए थे। युवराज ने 73 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाते हुए हमारी उम्मीदों को कुचल दिया था।’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘कोहली ने खुद को वर्तमान समय का समय का सबसे बड़ा खिलाड़ी साबित किया है। मौजूदा समय में उनकी तुलना खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर से होती है।’
बता दें इस मुकाबले में नीदरलैंड द्वारा मिले 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने शुरूआती चार विकेट जल्द ही गंवा दिए थे। इसमें किंग कोहली का विकेट भी शामिल था। कोहली के आउट होने के बाद नीदरलैंड के खिलाड़ी काफी उत्साहित हो गए थे।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines