T20 World Cup 2007: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। टी 20 विश्वकप 2007 का खिताब जीतकर टीम इंडिया विश्व विजेता बनी थी। इस ऐतिहासिक जीत को अब सिनेमा के जरिये दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप
तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि, ‘2007 टी20 विश्व कप पर अब वेब सीरीज बनेगी। यह वेब सीरीज कई भाषाओं में रिलीज की जायेगी, जिसमें 15 भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे और 2023 में इस वेब सीरीज को पर्दे पर उतारा जायेगा।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ‘बतौर कप्तान मेरी पहली हार आएगी’…मैच रद्द होने के बाद ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1593510841541808130?s=20&t=mXy-4dbmpVHE4pq6gjWRNw
जानकारी के अनुसार, इस वेब सीरीज का दो तिहाई हिस्सा शूट कर लिया गया है।’ उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में बताया कि, ‘यूके स्थित प्रोडूसर गौरव बहिर्वानी, डायरेक्टर आनंद कुमार और राइटर सौरभ पांडे की देख रेख में इस ऐतिहासिक जीत के अनसुने किस्से दर्शाए जायेंगे।
1983 वर्ल्ड कप पर भी बन चुकी है फिल्म
आपको बता दें कि 1983 वर्ल्ड कप पर भी फिल्म 83 बन चुकी है, जिसे भारत में बड़ी कामयाबी मिली थी। यह फिल्म भारत के पहले विश्व कप की जीत पर आधारित थी। अब टी20 विश्व कप 2007 की जीत पर भी वेबसीरीज बन रही है, इसके जरिए क्रिकेट प्रेमी उन पलों को फिर से जी पाएंगे।
इन क्रिकेटरों के जीवन पर बन चुकी हैं फिल्में
भारत में बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बेहद पुराना रहा है। कई खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्म बन चुकी है। मिताली राज पर शाबाश मिथु, मोहम्मद अजहरुद्दीन पर अजहर, सचिन तेंदुलकर पर सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स व एमएस धोनी पर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी शामिल है। इन फिल्मों ने वास्तव में अपनी छाप छोड़ी है।
T20 World Cup 2007 का फाइन भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था
आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई में 15 साल पहले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2007) के पहले संस्करण में इतिहास रचा था। उस वक्त एक युवा टीम ने खिताब जीतकर दुनिया को चौंका दिया था। जोहान्सबर्ग के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत अर्जित की थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
21 mins agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा बने हीरो
30 mins agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
50 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines