News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया था। मोहम्मद हफीज की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। जवाब में एबी डिविलियर्स की साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम ने 9 विकेट से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शरजील खान ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि कामरान अकमल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान मोहम्मद हफीज ने 17 रन तो वहीं शोएब मलिक ने 20 रन ही बनाए। अंत में उमर अमीन ने 36 रन तो वहीं आसिफ अली ने 28 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 195 रनों तक पहुंच सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हार्डस विल्जोएन और वेन पर्नेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। डुआने ओलीवियर ने भी 1 विकेट झटका दिया।
CELEBRATION BY AB DE VILLIERS WITH WCL TROPHY 🥹❤️ pic.twitter.com/iiv2zXUh8m
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2025
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने 18 रन बनाए। वहीं उनके साथी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 60 गेंदों में नाबाद 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जेपी डुमिनी ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच के साथ ही साथ टूर्नामेंट भी जीत लिया। पाकिस्तान की टीम बैक टू बैक दूसरी बार फाइनल में हार गई है। वहीं अफ्रीका की टीम पहली बार चैंपियन बनी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की CSK में वापसी होगी या नहीं, एमएस धोनी ने दिया बड़ा अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।