WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के लीग स्टेज में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला भारी विरोध के कारण रद्द करना पड़ा था। उस समय टूर्नामेंट की मुख्य स्पॉन्सर इज़ माय ट्रिप ने अपना नाम वापस ले लिया था। अब लीग स्टेज खत्म होने के बाद एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने आने वाली हैं। जहां पर इज़ माय ट्रिप ने फिर से बड़ा फैसले करते हुए इस मुकाबले के लिए टूर्नामेंट की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है।
कंपनी के मालिक ने किया बड़ा ऐलान
भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल के फिक्स होते ही इज़ माय ट्रिप के मालिक निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान – डब्ल्यूसीएल सेमीफाइनल, हम टीम इंडिया की सराहना करते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करके पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है, आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते। हम भारत के साथ खड़े हैं। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंध सामान्य करने का प्रयास करता हो। भारत के लोगों ने अपनी बात रखी है और हम उनकी बात सुन रहे हैं। EaseMyTrip WCL में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से संबद्ध नहीं होगा। कुछ चीज़ें खेल से बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में। जय हिंद’
आखिरी मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल पहुंची टीम इंडिया
पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में एंट्री के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को 14.1 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल करना था। जिसे टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही कर दिया। जिसके कारण ही टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई, हालांकि वहां पर अब टीम को पाकिस्तान का सामना करना है। जिसके कारण ही अब फिर से विवाद बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: WCL 2025 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से एजबेस्टन में होगा मैच
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
29 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
55 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines