Australian Cricket Awards: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड द्वारा सोमवार को साल भर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट टीम के कई सितारों ने शिरकत की और शाम को और भी बेहतरीन बनाया। इस सेरेमनी में दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
इस अवॉर्ड सेरेमनी में पहली बार शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रस्तुत किया गया जो कि टीम के टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा को दिया गया। ख्वाजा ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के खिलाफ वे टेस्ट टीम के मजबूत खिलाड़ी साबित होंगे। ख्वाजा को कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड भी मिला। जिसके बाद उन्होंने एक शानदार स्पीच दी जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया।
और पढ़िए – Virat Kohli और बाबर आजम में कौन है बेस्ट ? दिग्गज क्रिकेटर ने दे दिया सटीक जवाब
उस्मान ख्वाजा ने दी इमोशनल स्पीच
उस्मान ख्वाजा ने अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी पत्नी के लिए कहा कि- आई लव यू, तुम मेरे साथ हमेशा रही चाहे मैं जब टीम से ड्रॉप हुआ हो या मैं परेशान हूं। ये तुम्हारे प्यार और सपोर्ट का ही नतीजा है कि मैं आज यहां खड़ा हूं। वहीं इसके आगे उन्होंने अपनी दोनों बच्चियों को भी ढेर सारा प्यार दिया। इसके बाद वे अपनी मां के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि मेरी मां ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है वे हर मैच देखने आती है और उन्हें लगता है कि ये मेरा पहला मैच है। इसके बाद वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मां मैंने 50 टेस्ट मैच खेल लिए हैं।
मेरे पिता ने किया संघर्ष
उस्मान ख्वाजा ने इसके बाद अपने पिता के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने संघर्ष किया और वे अपना सबकुछ छोड़कर पाकिस्तान से ऑस्ट्रे्लिया आए ताकि मेरा जीवन अच्छा हो सके। उन्होंने ये भी बताया कि आज मैं जो भी हूं उनके संघर्ष की वजह से ही हूं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines