Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव हमेशा ही अपने बयानों और शॉट्स को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन फिर भी वे मैदान और मीडिया की नजरों से दूर नहीं हैं। वे फिलहाल मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इसी के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।
और पढ़िए – बूम-बूम अफरीदी के बल्ले में आज भी है दम, खड़े-खड़े एक हाथ से लगा दिया छक्का, देखें video
जब विराट कोहली ने सूर्या से कहा था – तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या ?
इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में यादव ने बताया कि वे अपने शॉट्स को घर पर जाकर बार बार देखते हैं और उनमें सुधार की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोहित भाई ही इकलौते हैं, जिन्होंने मुझे लंबे समय से खेलते हुए देखा है। लेकिन इस सीजन में जब उन्होंने मेरे स्ट्रोक देखे तो एक मैच में उन्होंने मुझसे कहा, अब मेरे पास तुम्हारे बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। इसी तरह, एक बार मैं विराट भाई के साथ बल्लेबाजी कर रहा था। मेरी एक शॉट के बाद उन्होंने कहा, तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या? अलग चल रहा है तेरा भी। ये बातें सुनकर मुझे अच्छा लगा।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
बल्लेबाजी करने से पहले सूर्यकुमार यादव करते हैं ये काम
इस इंटरव्यू में सूर्या ने मैदान पर बैटिंग करने से पहले वे क्या करते हैं ये भी बताया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करने जाने से पहले वे डगआउट में बैठकर पूरा खेल देखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ मुझे बल्लेबाजी में जाने से पहले वॉर्मअप करना पसंद है। मेरी कोशिश यही रहती है कि विकेटों के बीच में तेज दौड़ लगाऊ और अपने आप को जितना हो सके उतना स्ट्रेट करूं। बल्लेबाजी करने से पहले आपका शरीर गर्म होना चाहिए, तब आप जाकर पहली ही गेंद पर तीन रन भाग सकते हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines