MLC 2023 Finals: यूएसए में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने सिएटल ओर्कास को 7 विकेट से मात दे दी। मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से जीत के हीरो कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) रहे जिन्होंने अगल ही लेवल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 137 रन बनाए। पूरन ने अपनी पारी से गेंदबाजों में खौफ भर दिया। वे 250 की स्ट्राइक रेट से खेले और टीम को आसानी से जीत दिला दी।
पूरन ने की चौकों-छक्कों की बारिश
बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 40 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्कों की मदद से शतक ठोका। निकोलस पूरन का टी20 क्रिकेट में ये दूसरा शतक है। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में भी शतक नहीं जड़ा है। इसके बाद भी वे नहीं रूके और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। पूरन ने अपनी पारी में मात्र 55 गेंदों पर 137 रन बनाए और इस दौरान 13 छक्के और 10 चौके जड़ दिए। उन्होंने मैदान के चारो तरफ शॉट मारे और विपक्षी टीम को वापसी का एक मौका तक नहीं दिया।
मैच का लेखा-जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओरकस की टीम ने 20 ओवर की अंत तक 183 रन बनाए। ऐसे में टीम ने 9 विकेट भी गंवाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए। उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने शुरुआत में दो विकेट गंवाए। हालांकि बाद में निकोलस पूरन के जादू के चलते टीम ने ये लक्ष्य 16 ओवर में ही हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
43 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines