IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल 2023 के शुरू होने में दो महीने से भी कम बचे हैं और इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीमों के अलावा खिलाड़ी भी अपने स्तर पर इसके लिए अपने आप को तैयार कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सिक्सर किंग महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में चेन्नई स्थित मैदान पर प्रेक्टिस की और शानदार हेलिकॉप्टर शॉट भी मारा।
धोनी ने मारा गगनचुंबी छक्का
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 41 साल के कैप्टन कूल का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है ऐसे में वे इसे अपने और अपनी टीम के लिए खास बनाना चाहते हैं। धोनी के फैंस ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इसमें वे एक गेंद पर साइड हटकर शानदार हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हैं और पुराने दिनों की याद दिला देते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है और सभी लोग इस पर शानदार कमेंट्स कर रहे हैं।
और पढ़िए – तीसरे टी20 में इस विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री कराएंगे हार्दिक? गिल की हो सकती है छुट्टी
और पढ़िए – टेस्ट सीरीज से पहले पत्नी संग स्वामी दयानंद गिरी आश्रम पहुंचे Virat Kohli, फैंस बोले- सेंचुरी पक्की
आईपीएल में चेन्नई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अगले साल टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल चेन्नई को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines