IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का महत्व बढ़ता ही जा रहा है और ये दोनों टीमों के लिए साख की लड़ाई बनती जा रही है। इसे जीतना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए कितना जरूरी है इसका सीधा उदाहरण बोर्ड द्वारा जारी किए गए वीडियो से पता चलता है जिसमें खिलाड़ी इसे एशेज से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बता रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs PAK: न बैटिंग न कप्तानी, धोनी की इस अदा पर फिदा थे परवेज मुशर्रफ
भारत के खिलाफ सीरीज या एशेज ? जानें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जवाब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी 2023 को खेला जाएगा। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सभी खिलाड़ियों से पूछा गया है कि भारत में सीरीज जितना या फिर एशेज जितना इसमें से क्या जरुरी है। इस पर टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने कहा कि -‘भारत में श्रृंखला जीतना हमारे समूह के लिए वास्तव में विशेष होगा। यदि नहीं, तो खेलने के लिए यह सबसे कठिन जगह है। इस तरह की विदेशी परिस्थितियों और इस समय भारतीय टीम कितनी मजबूत है, यह (यहां जीतना) बेहद खास होगा।
वहीं उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि – टेस्ट मैच जीतने के लिए यह एक कठिन जगह है, सीरीज तो दूर की बात है। इसलिए अगर हम उस पहाड़ को गिराने में सक्षम हैं तो यह बहुत बड़ा होगा। इसके अलावा डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी इसे एशेज से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है।
IND vs AUS Test: पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐसा रहा रिजल्ट, इंडिया या ऑस्ट्रेलिया कौन भारी ?
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन ल्योन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
35 secs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines