नई दिल्ली: क्रिकेट बेहद रोमांचक गेम है और इसमें लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। इसमें खिलाड़ियों का आजकल केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना ही नहीं अच्छी फील्डिंग करना और फिट रहना भी जरुरी होता जा रहा है। एकतरफ जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी हमेशा कलाबाजी करके फैंस को हैरान कर रहे हैं वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कुछ खास नजारें देखने को मिल रहे हैं जिसे देखकर हर कोई उत्साहित है।
दरअसल इन दिनों यूरोपियन क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। ये डोमेस्टिक लीग है और इसमें कई टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके कई वीडियोज लीग द्वारा शेयर किए जा रहे हैं जिसमें फील्डिंग के भी खास नजारे देखने को मिल रहे हैं।
और पढ़िए – AFG vs PAK 1st T20 Live Streaming: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 भारत में ऐसे देखें लाइव
फील्डर ने बाउंड्री से लगाया थ्रो
यूरोपियन क्रिकेट द्वारा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। ये फॉर्मर्स और बेवरेन के बीच खेले गए मैच का है। इसमें देखा जा सकता है कि बेवरेन के कप्तान हाकिम कालसार शॉट मारते हैं और गेंद लॉग ऑन की तरफ चली जाती है। इसे पकड़ने के लिए जा रहे दो फील्डर आपस में ही टकरा जाते हैं और कैच ड्रॉप हो जाता है।
कैच छुटने के बाद भी फील्डर पैट्रिक गॉज हार नहीं मानते हैं और बाउंड्री रोप से ही एक शानदार थ्रो मारते हैं। बॉल हवा में उड़ते हुए पिच पर टप्पा खाती है और सीधे स्टंप में धुस जाती है जिससे बल्लेबाज रनआउट हो जाता है। इस थ्रो को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और कंमेंट्रेटर भी पैट्रिक की खूब तारीफ करते हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया की करारी हार के बाद विराट कोहली पर भड़के मोहम्मद कैफ
https://twitter.com/EuropeanCricket/status/1637865558694584337?s=20
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines