हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Valentine's Day बनाने में मेरी मदद करो' फैन के सवाल पर दिनेश कार्तिक ने दिया मजेदार जवाब और लूट ली महफिल

विज्ञापन
Dinesh Karthik #askdk

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागपुर के स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी नजर आने वाले हैं। वे भारतीय टीम की तरफ से नहीं बल्कि कांमेंट्री टीम ने होंगे। नागपुर टेस्ट शुरू होने से पहले उन्होंने ट्विटर पर #askDK कैंपेन चलाकर लोगों को उनसे सवाल पूंछने का मौका दिया। इसमें कार्तिक ने कई सवालों का जवाब दिया जिसमें एक सवाल ने तो कार्तिक को भी हैरान कर दिया।

जब फैन ने कार्तिक से मांगी वेलेंटाइन डे मनाने में मदद

दरअसल इन दिनों विश्व भर में वेलेंटाइन विक चल रहा है और हर किसी को इसे मनाने की इच्छा रहती है। ऐसे में ट्विटर पर Askdk पर एक फैन ने दिनेश कार्तिक से पूछा, ” सर इस साल किसी के साथ वेलेंटाइन डे मनाने के लिए मेरी मदद कीजिए” बेशक यह सवाल थोड़ा अजीबोगरीब था। लेकिन दिनेश इसका जवाब देने में बिल्कुल भी नहीं कतराए और ऐसा जवाब दिया कि सभी को हंसी आ गई।

और पढ़िए – 37 की उम्र में थर्ड ईयर स्टूडेंट बना पाकिस्तान का बल्लेबाज, गाबा में किया था ऋषभ पंत जैसा कमाल

विज्ञापन

इस मजेदार सवाल पर कार्तिक ने फैन को रिप्लाई देते हुए एक GIF शेयर किया, जिसमें एक इंसान खुद को उंगली दिखाते हुए आईने में देख रहा है। इससे कार्तिक उसे ये साफ इशारा कर रहे हैं कि मेरे से मदद मांगने से अच्छा है कि खुद से ही इसे अकेले बना लो।

https://twitter.com/DineshKarthik/status/1622860262406762497?s=20&t=DiSoXB4PfJMHlYhx4j5vvg

विज्ञापन

और पढ़िए – 409 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, ये हैं 50 लाख की बेस प्राइस वाली 24 खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टीम से बाहर चल रहे कार्तिक

दिनेश कार्तिक न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर थे। हालांकि वह एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2022 में एक शानदार सीज़न के साथ सुर्खियों में लौट आए, जिसमें उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर की भूमिका में स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की और जून 2022 तक टी20 लाइनअप फॉर्म में अपनी जगह पक्की कर ली। जिसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी खेलने का मौका मिला लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और इसके बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola