Wasim Jaffer ENG vs SA: इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। एकतरफा मुकाबले में ना तो इंग्लिश बल्लेबाज कुछ खास कमाल दिखा सके और ना ही टीम के बॉलर्स रंग में नजर आए। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इस लक्ष्य को प्रोटियाज टीम ने महज 20.4 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड को अपने ही घर में मिली शर्मनाक हार के बाद वसीम जाफर ने माइकल वॉन के जमकर मजे लिए हैं।
जाफर ने ली वॉन की फिरकी
इंग्लैंड को पहले वनडे में मिली हार के बाद वसीम जाफर ने माइकल वॉन के जमकर मजे लिए। उन्होंने एक्स अकाउंट पर आईसीसी वनडे रैंकिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इंग्लैंड नंबर आठ पर… जाहिर तौर पर यह खेल भावना के खिलाफ है। आईसीसी को इस पर गौर करना चाहिए” जाफर ने अपने पोस्ट में माइकल वॉन को भी टैग किया है।
वसीफ जाफर और वॉन एक-दूसरे की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर जाफर वॉन से मजे लेते हुए दिखाई देते हैं, तो वॉन टीम इंडिया की फिरकी लेने से बाज नहीं आते हैं।
पहले वनडे में चारों खाने चित हुई इंग्लिश टीम
हेडिंग्ले में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। एक समय पर इंग्लिश टीम 82 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी। हालांकि, देखते ही देखते मेजबान टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे।
साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में केशव महाराज ने चार और वियान मुल्डर ने तीन विकेट झटके। वहीं, एडम मार्करम ने बल्ले से धमाल मचाते हुए 55 गेंदों पर 86 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते साउथ अफ्रीका ने 132 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
32 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
44 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines