Virat Kohli Test Retirement: 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के रिटायरमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया था. द रन मशीन ने अचानक पोस्ट डालकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद कई लोगों ने चयनकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उनके कारण ही कोहली ने संन्यास ले लिया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बात की. उन्हें लगता है कि कोहली ने अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के खराब बर्ताव के कारण टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया.
वसीम जाफर का विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के शानदार टेस्ट करियर के बारे में बात की. उन्हें लगता है कि विराट के अंदर काफी टेस्ट क्रिकेट बचा था, लेकिन अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति से नाराज होकर उन्होंने संन्यास ले लिया. जाफर ने यह भी बताया कि विराट जब तक खुद इस बारे में बात नहीं करते, किसी को कुछ पता नहीं लग पाएगा. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जिस तरह से विराट कोहली के साथ बर्ताव किया जा रहा था, उससे वह खुश नहीं थे.’
जाफर ने आगे कहा, ‘विराट जैसे खिलाड़ी लोगों को मैदान पर लेकर आते हैं. उन्हें लोग देखना पसंद करते हैं. वह ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम विराट कोहली के मुंह से नहीं सुनते, हमें कुछ नहीं पता. हालांकि, वह इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी जरूर कर रहे थे.’
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
विराट कोहली का कैसा था टेस्ट रिकॉर्ड?
विराट कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. कोहली इसके बाद से टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में उपस्थिति दर्ज कराई और 210 पारियों में 9230 रन बनाए. विराट का औसत 46.85 रहा और उनका स्ट्राइक रेट 55.67 था.
द रन मशीन ने अपने टेस्ट करियर में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े. कोहली का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन रहा. बता दें कि विराट का आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2025 में आया था. इसके बाद कोहली ने रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया. कोहली पहले ही T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines