Wasim Jaffer on Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला एक बार फिर जमकर बोल रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद इस बल्लेबाज को भारतीय टीम में तो मौका नहीं मिल ही रहा है, साथ ही इंडिया ए की टीम में भी उनकी जगह नहीं बन पा रही है. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी सरफराज को नहीं चुना गया. उनके लगातार नजरअंदाज किए जाने पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने सवाल उठाए हैं. जाफर को लगता है कि सरफराज को टीम में जगह नहीं मिलने की वजह सिर्फ उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं है. उन्होंने चयन को लेकर ऐसी बात कही है, जिससे भारतीय टीम के चयन पर नई बहस शुरू हो सकती है.
सरफराज को नहीं चुनने की वजह क्या है?
वसीम जाफर ने सरफराज खान के चयन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी इस खिलाड़ी को मौका क्यों नहीं मिल रहा है. जाफर के मुताबिक, उन्हें ऐसा लगता है कि चयनकर्ता सरफराज को टीम में शामिल ही नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें इस फैसले के पीछे की असली वजह की जानकारी नहीं है.
जाफर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे उसे चुनना ही नहीं चाहते. मुझे इसका कारण नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि यह मामला प्रदर्शन और क्रिकेट से जुड़ी वजहों से आगे का है.’
पूर्व क्रिकेटर की इस टिप्पणी ने सरफराज के चयन को लेकर चल रही चर्चा को और बढ़ा दिया है. जाफर का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद भी अगर किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता, तो उसके चयन पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
कितने रन बनाने पर मिलेगा मौका?
वसीम जाफर ने यह भी कहा कि सरफराज खान की लगातार अनदेखी से ऐसा लगता है कि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं की सोच बदलने के लिए काफी नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस बल्लेबाज को टीम में जगह बनाने के लिए और कितना अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
जाफर के अनुसार, सरफराज चाहे कितने भी रन बना लें या उनका बल्लेबाजी औसत कितना भी अच्छा हो, अगर चयनकर्ता उन्हें चुनना नहीं चाहते, तो उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा. हालांकि, यह जाफर की अपनी राय है और चयनकर्ताओं की ओर से सरफराज को बाहर रखने की वजह पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
एक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
43 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
1 hr agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
2 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines