Team India Bowling Criticized: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत नजर आ रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं. हालांकि, तेज गेंदबाजी अटैक थोड़ा संघर्ष करता नजर आ रहा है. पिछली दो वनडे सीरीज में गेंदबाजी भारत की सबसे बड़ी कमजोरी रही है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जफर ने भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक पर सवाल खड़े किए हैं और मोहम्मद शमी की वनडे में वापसी की मांग भी उठाई है. उन्होंने मोहम्मद सिराज को नजरअंदाज किए जाने की भी आलोचना की.
वसीम जफर ने भारतीय गेंदबाजी अटैक को लेकर क्या कहा?
वसीम जफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद शमी की वनडे और टेस्ट टीम में वापसी की इच्छा जताई थी. उनका मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को तेज गेंदबाजी अटैक का हिस्सा होना चाहिए. जफर ने कहा, ‘मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में चुना जाना चाहिए. मुझे वनडे टीम के बारे में नहीं पता, क्योंकि उन्होंने गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे कई खिलाड़ियों को मौका दिया है. मुझे नहीं लगता कि मैनेजमेंट को उन्हें लेकर आत्मविश्वास है.’
जफर ने आगे कहा, ‘आप सिराज को लगातार मौके नहीं दे रहे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपका दूसरा और तीसरा तेज गेंदबाज कौन है. मुझे लगता है कि शमी को वनडे में भी मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप करीब है. उनके पास क्वालिटी मौजूद है, जिस वजह से उन्हें मौका मिलना चाहिए. मेरी पहली पसंद बुमराह, सिराज और शमी होंगे. मैं वर्ल्ड कप के बाद नई शुरुआत के बारे में सोचूंगा. मैं शमी को टेस्ट में भी देखना चाहूंगा. मेरा फोकस शमी और आकिब नबी पर रहेगा. अगर शमी को नजरअंदाज किया जाता है, तो इसका अर्थ है कि उनके लिए रास्ते बंद हो गए हैं.’
ये भी पढ़ें:- गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान, फर्स्ट क्लास में बनाए 10,000 से ज्यादा रन
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर क्या बोले जफर?
भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. 4 साल बाद उनकी टीम में वापसी हो रही है. वसीम जफर ने भुवनेश्वर के चयन पर बात की और उनके हालिया प्रदर्शन की तारीफ की. जफर ने कहा, ‘देर आए, दुरुस्त आए. वह मौके के हकदार हैं. किसी ने उनका चयन करके महरबानी नहीं की है. उनका प्रदर्शन अच्छा था और वह फिट थे. मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें बाहर क्यों किया गया था.’
ये भी पढ़ें:- शमी-बुमराह की होगी वापसी? न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं कमबैक
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
52 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines