'मुझे शर्म आ रही...,' वसीम अकरम ने पूर्व PAK क्रिकेटर को लताड़ा; रोहित शर्मा पर लगाया था टॉस में बेइमानी का आरोप!

Wasim Akram On Sikander Bakht: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सिकंदर बख्त को उनके टॉस वाले बयान के लिए लताड़ा है।

Wasim Akram Slams Sikander Bakht For Questioning Rohit Sharma Toss Technique

Wasim Akram Slams Sikander Bakht For Questioning Rohit Sharma Toss Technique (Image Credit- twitter)

विज्ञापन

World Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की बयानबाजी पूरे टूर्नामेंट के दौरान चर्चा में रही है। इसी बीच गुरुवार को एक और पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने रोहित शर्मा की टॉस की तकनीक पर सवाल उठाते हुए बेवकूफाना बयान दिया। अब इसको लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। पहली प्रतिक्रिया आई है पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान वसीम अकरम की। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया है और कहा कि, ऐसा सुनके उन्हें शर्म आ रही है। वहीं शोएब मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों की प्रतिक्रिया

विज्ञापन

ए स्पोर्ट्स से बात करते हुए वसीम अकरम ने अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर को खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि, वह इस पर कोई कमेंट तक नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा,’यह किसे पता होता है कि सिक्का कहां जाकर गिरेगा? यह सिर्फ स्पॉन्सरशिप के लिए दिया गया बयान है। मुझे शर्म आ रही है। मैं इस पर कमेंट तक नहीं करना चाहूंगा।’ वहीं मोईन खान ने कहा कि, उन्होंने सिर्फ बवाल क्रिएट करने के लिए यह बयान दिया। हर कप्तान का अपना-अपना तरीका होता है सिक्का उछालने का। साथ ही शोएब मलिक बोले कि, इस पर चर्चा भी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या था सिकंदर बख्त का बयान?

सिकंदर बख्त ने एक पाकिस्तानी चैनल पर यह बेतुका बयान दिया था कि, रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्का बहुत दूर तक उछालते हैं जिसके कारण विपक्षी कप्तान कभी जाकर देख नहीं पाते हैं। लेकिन यह बयान देने से पहले सिकंदर बख्त यह शायद भूल गए थे कि टॉस के दौरान मैच रेफरी भी मौजूद होते हैं। आमतौर पर टॉस के दौरान मैच रेफरी ही जाकर देखते हैं कि उछालने के बाद सिक्के में हेड आया या टेल। इसलिए सिकंदर बख्त का यह बयान काफी चर्चा में है और उनको जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स जहां दूसरे देशों पर बयानबाजी में लगे हैं। वहीं उनके खुद के देश में क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल मची हुई है। पहले चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दिया। उसके बाद कप्तान बाबर आजम ने भी टीम की कप्तानी छोड़ दी। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज में 9 में से पांच मैचों में हार भी मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ