Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार मिली. बल्लेबाज बुरी तरह फेल हो गए. इसके बाद टीम में बदलाव किया गया. नए चेहरों को शामिल किया गया. तीसरे टेस्ट में भी अब पाकिस्तान हार की कगार पर है. हर कोई पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाखुश है. दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम तो काफी भड़क गए हैं. उन्होंने पाक क्रिकेट बोर्ड को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जिक्र भी किया.
वसीम अकरम ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर वसीम अकरम ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 लीग पीएसएल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस लीग से आजतक पाकिस्तान एक भी अच्छा बल्लेबाज तैयार नहीं कर पाया है. अकरम ने कहा, “पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू हुए 10 साल हो गए हैं. इन लोगों ने आजतक एक भी बल्लेबाज तैयार नहीं किया है. बॉलर जरूर हमें मिले. कोई मुझे बता सकता है कि हम लोगों ने क्या बैटिंग टैलेंट तैयार किया है. मुझे लगता है कि जब हम वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट तैयार करेंगे तब सुधार देखने को मिलेगा.” अकरम ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान को भी वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup: क्या श्रीलंका फिर फाइनल में करेगी बड़ा उलटफेर? भारत के पास हिसाब चुकता करने का मौका
बल्लेबाजों की लगाई क्लास
वसीम अकरम पाकिस्तान के बल्लेबाजों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी बैट्समैन ने अपनी क्लास नहीं दिखाई. उन्होंने कहा, “इंग्लैंड में किसी भी बल्लेबाज ने अपना फ्रंट फुट आगे नहीं बढ़ाया. सभी ओली रॉबिन्सन जैसे गेंदबाज के सामने खड़े होकर खेल रहे हैं. आपको हिम्मत दिखानी होती है और इसके लिए सबसे पहले टैलेंट जरूरी है. अगर हमें टेस्ट में सुधार करना है तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना चाहिए. क्लब क्रिकेट से ही टैलेंट आता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पर काम करना चाहिए.”
तीसरे टेस्ट में भी बुरा हाल
पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 133 रन ही बना पाया. सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर खुद को एक शर्मनाक हार से बचाया. रजाउल्लाह ने 81 रन बनाए. वहीं शान मसूद (95) और कप्तान बाबर आजम (76) ने अर्धशतक जड़ा. इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 130 रन बनाने हैं. इस मुकाबले में भी पाकिस्तान की हार लगभग तय लग रही है.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
18 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines