नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इनदिनों जमकर उठापटक चल रही है। इस बीच ग्रीन टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक नया विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप की अपनी एक दर्द भरी दास्तां लोगों को बताई है। क्रिकेट जगत में ‘स्विंग ऑफ सुल्तान’ नाम से विख्यात अकरम ने पाकिस्तानी यू-ट्यूबवर डेनियल शेख के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि उस दौरान उनके ही लोगों ने उनके साथ धोखेबाजी की थी।
अकरम ने कहा, ‘1096 वर्ल्ड कप में मैं पाकिस्तान की अगुवाई कर रहा था, लेकिन सेमी फाइनल मैच से पहले मैं चोटिल हो गया। अगला मुकाबला हमारा भारतीय टीम के साथ था। चोटिल होने की स्थिति में आमिर सोहेल को कप्तान बनाया गया।’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: चोट बनी चिंता, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
वसीम ने कहा, ‘बैंगलोर में हमें भारत के खिलाफ शिकस्त मिली। मैच के बाद हार की जिम्मेदारी खुद न लेकर खिलाड़ियों ने मुझे दोषी करार देना शुरू कर दिया। कई खिलाड़ियों ने तो यहां तक कहा दिया कि हार की डर के वजह से मैंने भारत के खिलाफ नहीं खेला और चोटिल होने का बहाना बना लिया।’
पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे वह घटना आज भी झकझोर कर रख देती है। उस दौरान कई तरह की बातें चल रही थी। आपको जब अपने ही धोखा देते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। हालांकि, मैं इन सब बातों से अब बहुत आगे निकल चुका हूं।’
उन्होंने कहा, ‘इसी को जीवन कहते हैं। आपको ऐसे ही आगे बढ़ना है। उस घटना के बाद मैं काफी परेशान था। पीसीबी ने मुझे कॉल कर बताया कि आप घर ना आएं, क्योंकि लोग आपसे बहुत नाराज हैं। मैंने उनसे पूछा अगर मैं घर नहीं आऊंगा तो कहां जाऊंगा?’
अकरम ने कहा, ‘क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है। कोई एक खिलाड़ी पूरा खेल नहीं बदल सकता है। मैं जानता हुन किन खिलाड़ियों ने मेरे ऊपर वह आरोप लगाए थे, लेकिन उनका नाम मैं नहीं लूंगा। खैर वो बाते खत्म हो चुकी हैं। पर आपको अपनों से धोखें मिलते हैं तो दिल टूट जाता है।’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
16 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
30 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
56 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines