Wasim Akram: वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर टीम तक में हलचल देखने को मिली। जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता से लेकर कोच और टीम के कप्तान तक को बदल दिया गया। वनडे विश्व कप के बाद बाबर आजम ने पाक टीम की कप्तानी छोड़ दी।
जिसके बाद अब टी20 में शाहीन शाह अफरीदी और टेस्ट में शान मसूद को टीम का कप्तान बनाया गया है। अब पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया दौरे से करने वाली है। जहां पाक टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए पाक टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की फैन हुई इटालियन स्टार महिला फुटबॉलर, फैंस को बताई सच्चाई
विश्व कप 2023 में पाक टीम के ज्यादातर कोच कोच विदेशी थे। ग्रांट ब्रैडबर्न, मिकी आर्थर और मोर्ने मोर्कल शामिल थे। इसके बाद भी पाक टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिसको लेकर अब पाक टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने विदेशी कोचों पर जमकर निशाना साधा है।
स्पोर्ट्सकीड़ा पर बोलते हुए वसीम अकरम ने बताया “हमारे विदेशी कोच हर समय पाकिस्तान में नहीं रहते हैं। वे केवल दौरे के लिए आते हैं। वे एनसीए में जाने और युवाओं या अन्य कोचों को प्रशिक्षित करने में प्रयास नहीं करते थे। वे मैन-मैनेजमेंट पर काम नहीं करते थे। उन सभी ने तो लड्डू खिलाया हुआ है हम सब को ”
आगे शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी देने को लेकर वसीम अकरम ने कहा “अगर ऑस्ट्रेलिया दौरा पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं रहा तो क्या उन्हें ‘बलि का मेमना’ कहा जा सकता है। आपको कुर्बानी का बकरा बनाया जाएगा?”
इससे पहले शान मसूद ने टीम कप्तानी मिलने के बाद कहा था कि “सबसे पहले, हम इसे एक अवसर के रूप में देखते हैं। जब आपने अपने इतिहास में पहले कुछ नहीं किया है, तो आपके पास वहां जाने और इसे बदलने का प्रयास करने का अवसर है। इसलिए हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
46 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines