Wasim Akram Crying: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम इन दिनों लगातार पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर निशाना साधने के लिए चर्चा में हैं। वह मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जहां अपने बयानों के लिए चर्चा में थे उसी बीच उनका एक ऐसा इंटरव्यू वीडियो सामने आया जिसमें वह रोते नजर आए। इस वीडियो को लेकर सुर्खियां तेज होने लगीं, ऐसे में पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए जरूर बेचैन होंगे कि आखिर ऐसा हुआ क्या।
क्यों रोए वसीम अकरम?
आपको बता दें कि वसीम अकरम इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी Shineria Akram के साथ हैं। Shineria आस्ट्रेलिया की एक सोशल वर्कर हैं जिन्होंने 2013 में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज से शादी की थी। लेकिन इससे पहले भी वसीम की शादी हो चुकी थी और उनकी पहली पत्नी थीं हुमा।
यह भी पढ़ें:– ‘बेहद ही घटिया हरकत है’, बाबर के चैट लीक पर भड़के अफरीदी, शाहिद का ऐसा तेवर शायद ही किसी ने देखा होगा
दरअसल हुमा का 2009 में निधन हो गया था। वह वसीम अकरम की पहली पत्नी थीं। उन्हीं को लेकर पाकिस्तान के एक चैनल ए स्पोर्ट्स पर इंटरव्यू के दौरान होस्ट फखर–ए–आलम ने वसीम से सवाल पूछा। इसके बाद वसीम अकरम ने हुमा के साथ अपनी पहली मुलाकात से आखिरी लम्हें तक की पूरी कहानी सुनाई।
क्या थी वसीम अकरम की कहानी?
वसीम अकरम ने बताया कि जिस वक्त हुमा कुछ 18 वर्ष की थीं और अकरम भी 20–21 साल के थे, तब दोनों की पहली मुलाकात क्लिफ्टन में हुई थी। वहां से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं फिर 1992 वर्ल्ड कप के दौरान हुमा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं। इस तरह दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। यह तो प्यार की शुरुआत थी। फिर 2009 में जब अकरम साउथ अफ्रीका गए थे आईपीएल में केकेआर से जुड़ने के बाद। उसके ही बाद हुमा की तबीयत खराब हुई। अंत में चेन्नई में लंबे इलाज के दौरान वसीम अकरम की पहली पत्नी का निधन हो गया। उनकी दिक्कतों को और हुमा के अंतिम पलों को बयां करते–करते अकरम भावुक हो गए और रोने लगे।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
5 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
29 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
40 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
50 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines