India vs Australia, T20I Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। ब्लू टीम का संपन्न हुए सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन रहा। टीम के लिए जहां ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज करते हुए जमकर चमक बिखेरी। वहीं मध्यक्रम में रिंकू सिंह ने बखूबी मैच को मंजिल तक पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा गेंदबाजी में रवि विश्नोई ने धारधार गेंदबाजी की। कुल मिलाकर संपन्न हुए सीरीज में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन जानदार रहा।
हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान दो ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनकी किस्मत सूर्यकुमार यादव की भी कप्तानी में खामोश रही। इन दोनों खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके इंतजार का पल जरूर समाप्त होगा और वह टीम के लिए शिरकत करेंगे, लेकिन वह केवल बेंच ही गर्म करते रह गए।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS सीरीज के दौरान 5 खिलाड़ियों ने लगाई दहाड़, T20 WC 2024 के लिए जरूर होगी इनके नाम पर चर्चा
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन से दो खिलाड़ी हैं जिनको पिछले मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। तो यह दोनों खिलाड़ी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इन दोनों खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा भरी है, लेकिन वह लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
सुंदर को अब अफ्रीका दौरे से उम्मीद:
शिवम दुबे को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तो भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर वनडे और टी20 फॉर्मेट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उनको आस है कि घरेलू मैदान में जरूर उन्हें मौका नहीं मिला है, लेकिन अफ्रीकी दौरे पर उनकी किस्मत खुल सकती है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines