IPL 2023: आईपीएल के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। इस टीम के स्टार आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। आईपीएल से बाहर होने के बाद सुंदर ने एक इमोशनल संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया।
वॉशिंगटन सुन्दर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘हैलो ऑरेंज आर्मी। यह मेरे लिए बेहद दुखद है और आप जानते हैं, इस समय इस टीम को छोड़ना मेरे लिए निराशाजनक भी है। जब आप लोग बहुत बड़ी संख्या में आए और हमें समर्थन दिया तो मुझे वास्तव में उप्पल (राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम) में खेलने में बहुत मजा आया। मुझे यकीन है निश्चित रूप से मुझे वहां नारंगी जर्सी में फिर से खेलने का मौका मिलेगा। हरचीज के लिए आप सभी का धन्यवाद।’
सुंदर का इस सीजन में प्रदर्शन कैसा रहा?
दरअसल, इस सीजन सुंदर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सात मैचों में, सुंदर ने निचले-मध्य क्रम में पर बल्लेबाजी करते हुए 100 की स्ट्राइक रेट से 60 रन ही बनाए हैं। वह तीन विकेट भी ले चुके हैं। 2021 के आईपीएल सीजन में भी सुंदर को चोट के चलते आईपीएल छोड़ना पड़ा था। वह पिछले कई सालों से चोट को लेकर परेशान हैं।
हैदराबाद की हालत खराब
आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस सीजन सुंदर ने 8.54 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए थे। अगर इस सीजन प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो हैदराबाद की टीम केवल दिल्ली से ही ऊपर है। हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे सात में से कम से कम पांच मैच जीतने जरूरी हैं। इस टीम को अपना अगला मैच 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines