नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही उन्होंने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की इंग्लिश पर आलोचना की थी। अब उनका एक नया बयान सामने आया है। अख्तर ने खुलासा किया है कि उनके पास नेशनल टीम का कप्तान बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने कई कारणों से जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। अख्तर ने कहा कि वह कप्तान और गेंदबाज दोनों के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिट नहीं थे।
और पढ़िए – क्या भारत तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? नॉकआउट में टीम इंडिया को दिखाना होगा दम
पूरे बोर्ड में कुप्रबंधन था
क्रिकेट पाकिस्तान ने अख्तर के हवाले से कहा, “मैं पर्याप्त रूप से फिट नहीं था। मैं पांच में से तीन मैच खेल सकता था। मुझे 2002 में कप्तानी की पेशकश की गई थी, लेकिन तब मैं केवल 1.5-2 साल ही खेल पाता। अख्तर ने आगे खुलासा किया कि उस वक्त उन्हें कप्तान बनने के लिए अपने साथियों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन एक वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के भीतर अस्थिरता भी थी। जिसके चलते उन्होंने टीम का नेतृत्व करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने साथियों का समर्थन किया, लेकिन बोर्ड बहुत अस्थिर था। पूरे बोर्ड में कुप्रबंधन था। पाकिस्तान ने खुद उस समय कुप्रबंधन का सामना किया था।”
और पढ़िए – पूजा वस्त्राकर की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मचा सकती हैं धमाल
सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
47 वर्षीय गेंदबाज ने 1997 में पाकिस्तान में पदार्पण किया था। उन्होंने 46 टेस्ट, 163 एकदिवसीय और 15 T20I खेले। चोटों के कारण उनका करियर लंबा नहीं चल सका। अख्तर ने 2011 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वे क्रिकेट से संबंधित समीक्षाएं देते हैं। महान तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अख्तर के पास अभी भी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है, 2002 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines