ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। भारतीय टीम को इस बार विश्व कप का प्रबल दांवेदार भी माना जा रहा है। हर देश के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर भी इसको लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वहीं अब पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने भी टीम इंडिया को लेकर एक ट्वीट किया जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वकार ने भारत की जीत पर किया ट्वीट
टीम इंडिया ने 29 अक्टूबर को विश्व कप में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। जिसके बाद वकार यूनिस का ट्वीट सामने आया है। वकार यूनिस ने भारत की जीत पर ट्वीट करके लिखा कि, “बल्लेबाज आपको मैच जीताते है और गेंदबाज ट्रॉफी। इंडिया टू हॉट टू हैंडल। रोहित शर्मा बेहतरीन टीम लीडर है।” बता दें, इस विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफे हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटर रोहित को एक बेहतरीन कप्तान बता चुकें हैं।
ये भी पढ़ें:- बाबर आजम और PCB चीफ के बीच बढ़ी तनातनी, लाइव टीवी शो में लीक की व्हाट्सऐप चैट
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने खेली अहम पारी
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी भरी पारी खेली। जब टीम के 3 विकेट जल्दी गिर गए थे तो रोहित ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 200 पार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन रोहित शर्मा ने एक फिर शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में रोहित ने 101 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। रोहित की शानदार पारी के लिए उनको ‘मैन ऑफ द मैच” भी चुना गया।
मैच में 129 रनों पर शिमटी इंग्लैंड
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 229 रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय टीम की खतरनाक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम महज 129 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines