Wanindu Hasaranga: क्रिकेट की दुनिया में कम समय में ही अपनी छाप छोड़ने वाले वानिन्दु हसरंगा को आज कौन नहीं जानता। श्रीलंका से आने वाला ये स्टार आलराउंडर अपनी स्पिन गेंदबाजी से दिग्गज बल्लेबाजों को बांधकर रखता है और रन नहीं देता। जब भी वानिंदु विकेट लेते हैं तो उनका सेलिब्रेशन का अंदाज सबसे जुदा होता है। अब इस सेलिब्रेशन के पीछे का राज उन्होंने बताया है।
वानिंदु हसरंगा ने खोला राज
दरअसल, आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वानिन्दु हसारंगा अपने सेलिब्रेशन के पीछे का राज बताते हुए नजर आ रहे हैं। हसारंगा ने बताया कि ‘मेरे फेवरेट फुटबॉल प्लेयर नेमार हैं और मैं उन्हीं के अंदाज में विकेट को सेलिब्रेट करता हूं।’
कैसा है वानिंदु हसरंगा का सेलिब्रेशन
आपको बता दें कि वानिंदु हसरंगा का विकेट लेने के बाद का सेलिब्रेशन अंदाज काफी अलग है। वह बल्लेबाज को आउट करने के बाद फोन पर बात करने के अंदाज में दोनों हाथों से जश्न मनाते हैं। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार भी कुछ इसी तरह से गोल करने के बाद सेलिब्रेट करते हैं।
अकेले के दम पर पलट सकते हैं मैच
इसी साल होने वाले वनडे विश्वकप में वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के लिए अहम हिस्सा होंगे। इससे पहले अगर टीम को वर्ल्ड कप का टिकट पक्का करना है तो क्वालीफाई करना होगा। जिसमें इस स्टार आलराउंडर का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। हसरंगा अकेले अपने दम पर कभी भी मैच को पलटने का माददा रखते हैं।
जिम्बाब्वे पहुंच गई है श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर्स के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए वह जिम्बाब्वे पहुंच गई है। आज यानी 19 जून को श्रीलंका का मुकाबला यूएई से है।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
47 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines