नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज और पंजाब के मुख्यमंत्री के खेल सलाहकार वहाब रियाज ने आगामी नेशनल कैम्प में शामिल होने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से संपर्क किया है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेज गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग स्किल को निखारने के उद्देश्य से कैम्प में शामिल होने की इच्छा जताई। वहाब ने आखिरी बार दिसंबर 2020 में इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने कहा- मैं अपने भविष्य के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। लय में रहने के लिए कड़ी ट्रेनिंग और नियमित रूप से गेंदबाजी भी कर रहा हूं।
आधे घंटे तक गेंदबाजी करने से मुझे मदद मिलेगी
अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा- मैं पीसीबी से मुझे ट्रेनिंग कैम्प में बुलाने का अनुरोध करना चाहता हूं। इससे मुझे अपनी गेंदबाजी का बेहतर तरीके से अभ्यास करने में लाभ होगा। कैम्प में आधे घंटे तक गेंदबाजी करने से मुझे काफी मदद मिलेगी। पीसीबी ने 10 से 21 जून तक विशेष कैम्प के लिए नेशनल खिलाड़ियों को बुलाया है। स्पिनरों, तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों को विशेष कोचों की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।
इनवाइटेड प्लेयर्स
स्पिनर – अबरार अहमद, अली असफंद, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, मोहम्मद जुनैद, मेहरान मुमताज, मुबासिर खान, नोमान अली, कासिम अकरम, साजिद खान, सूफियान मुकीम, उसामा मीर और जाहिद महमूद
तेज गेंदबाज – आमिर जमाल, अरशद इकबाल, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इहसानुल्लाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मीर हमजा, मोहम्मद अली, नसीम शाह और शाहनवाज दहानी
बल्लेबाज- अब्दुल्ला शफीक, हारिस सोहेल, हसीबुल्लाह, हुसैन तलत, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हुरैरा, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सऊद शकील और तैय्यब ताहिर
भारत में विश्व कप
रियाज ने इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में सीनियर खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- हमें भारत में होने वाले विश्व कप के लिए अपने सीनियर खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की जरूरत है। यह टी20 विश्व कप नहीं है जहां गेंदबाज आसानी से चार ओवर फेंकेंगे। हमारे चयनकर्ताओं को सही संयोजन बनाने पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। वरिष्ठ खिलाड़ियों को लाएं और अच्छे संयोजन बनाने के लिए जूनियर खिलाड़ियों को शामिल करें।
शेड्यूल
स्पिनर्स के लिए- 10 से 15 जून तक
तेज गेंदबाज- 16 21 जून तक
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
47 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines