Wahab Riaz: पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टी20 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह ओवरआल टी20 फॉर्मेट में 400 प्लस विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले जबकि दुनिया के छठवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 335 मैच में 401 विकेट चटकाकर ये ऐतिहासिक कारनाम किया है।
37 साल का ये तेज गेंदबाज इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 में धमाल मचा रहा है।बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वहाब खुलना टाइगर्स की ओर से खेल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हुए चटोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए और इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे।
और पढ़िए – चलने से पहले पटरी से उतरी, शोएब अख्तर की फिल्म खटाई में, मेकर्स को दी बड़ी धमकी
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1616438448667168769?s=20&t=ajaYvL7bwbCbQQqU-L6NAA
बहाव रियाज का क्रिकेट करियर
टी 20 में 400 प्लस विकेट लेने वाले बहाव रिया छठवें, जबकि दूसरे तेज गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में तेज गेंदबाज के रूप में ब्रावो उनसे आगे हैं। बहाव रियाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 83, वनडे में 120 और टी20 में वह 34 विकेट ले चुके हैं।
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
टी20 में 400 प्लस विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज
टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम हैं, जिन्होंने 614 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर राशिद खान हैं जिनके नाम ओवर आल टी20 में 496 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम है, जिन्होंने 474 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर इमरान ताहिर ने 466, जबकि पांचवे नंबर पर शाकिब अल का नाम है, जिन्होंने टी20 में 436 विकेट चटकाए हैं।
बहाव रियाज ने बनाया ये रिकार्ड
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब बहाव रियाज का नाम छठवें नंबर पर आ गया है, जिन्होंने 335 मैच में 401 विकेट चटकाए हैं। वह पाकिस्तान की तरफ से टी20 में 400 विकेट लेने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं।v
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
19 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
22 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines