ODI World Cup 2011: 2011 में टीम इंडिया ने दूसरा विश्वकप जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। वीरेंद्र सहवाग उस टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने इस वर्ल्डकप में एमएस धोनी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सहवाग ने बताया कि विश्वकप में धोनी ने खिचड़ी के टोटके पर भरोसा जताया था।
एमएस धोनी को लेकर सहवाग ने किया ये खुलासा
वनडे विश्वकप 2023 के शेड्यूल लॉन्चिंग के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने 2011 के वर्ल्ड कप से जुड़े किस्सों को साझा किया। इसी दौरान उन्होंने धोनी को लेकर कहा कि धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ खिचड़ी खाई थी। भले टूर्नामेंट में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल पा रहे थे लेकिन उन्होंने अपने खिचड़ी खाने के टोटके को जारी रखा।
क्यों खिचड़ी खा रहे थे एमएस धोनी?
वीरेंद्र सहवाग के अनुसार, खिचड़ी खाने को लेकर धोनी का कहना था कि भले ही मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे, लेकिन टीम मैच जीत रही है। वर्ल्ड कप के दौरान टीम का हर खिलाड़ी अपने हिसाब से कोई ना कोई टोटका आजमा रहा था।’ आपको बता दें कि खिताबी मुकाबले में धोनी ने 79 गेंद पर 91 रनों की पारी खेली थी।
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला
आपको बता दें कि इसी साल 5 अक्टूबर से वनडे विश्वकप का आगाज होने वाला है। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 15 अक्टूबर को अहम मैच खेलना है। इस मुकाबले को लेकर दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ‘वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत का इंतजार कर रहे हैं।’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines