IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच सितंबर 18 से वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. सीरीज का पहला मुकाबला निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में खेला जा रहा है. जहां पर बारिश के कारण वनडे मुकाबला 20-20 ओवरों का हो रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले से ही भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अपना इंडिया अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया डेब्यू में बनाए इतने रन
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब इंडिया अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू कर लिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया अंडर19 टीम के लिए अपना पहला मुकाबला खेला. जहां पर उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने शानदार 5 चौके जड़े. पिता की तरह आर्यवीर कोहली ने भी चौके के साथ ही अपना खाता खोला. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.
हालांकि आर्यवीर ने जब पिच पर मुश्किल समय निकाल लिया था. उस समय स्पेंसर ग्रीन की गेंद पर वो केसी बार्टन को कैच थमा बैठे. आर्यवीर ने हालांकि अपनी इस पारी से झलक दिखा दी है. वो इस दूसरे वनडे मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर खुद को इस लेवल पर साबित करना चाहेंगे. इससे पहले उन्होंने दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें जूनियर टीम में मौका मिला है.
सहवाग भी स्टेडियम में आए नजर
अपने बेटे का इंडिया अंडर-19 डेब्यू मुकाबला देखने के लिए वीरेंद्र सहवाग भी राजकोट पहुंचे थे. उनकी तस्वीरें अब वायरल हो रही है. आर्यवीर सहवाग अब अगला मुकाबला 21 सितंबर को खेलने वाले हैं. जहां पर अगर बारिश नहीं हुई, तो वो मुकाबला पूरे 50 ओवरों का हो सकता है. ऐसे में फैंस आर्यवीर से बड़े शतक की उम्मीद करेंगे. आर्यवीर भी अपने पिता की तरह टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान को रौंदने के बाद अब कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान दिए एक इंटरव्यू में आर्यवीर ने विराट कोहली को अपना फेवरेट बल्लेबाज बताया था. ऐसे में वो उनकी तरह ही बल्लेबाजी करना चाहेंगे. डेब्यू मैच को देखें को साफ हो गया है कि अपने पिता की तरह आर्यवीर भी छक्कों से ज्यादा चौके पर भरोसा करते हैं. हालांकि लंबे-लंबे छक्के मारने की भी कला आर्यवीर सहवाग के पास है, जो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिखाया है.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने बताया क्यों वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं दी जगह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines