हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: MS Dhoni पर क्यों लागू नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम? वीरेंद्र सहवाग ने बताई अनोखी वजह

विज्ञापन

IPL 2023: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल इस सीजन की शुरुआत से ही धोनी के रिटायरमेंट की खबरें जारी हैं। हालांकि कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते वे सालों तक खेल सकते हैं। लेकिन सहवाग की कुछ अलग ही राय है।

धोनी पर इसलिए लागू नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान है और उनका पूरे टाइम फील्ड पर रहना जरूरी है ऐसे में ये नियम उन पर लागू नहीं हो सकता है। उनके हिसाब से धोनी टीम में फिलहाल कप्तानी के लिए ही खेल रहे हैं और नियमों के मुताबिक कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो सकता।

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान सहवाग ने कहा कि- ‘अगर आप फिट हैं तो यह (40 की उम्र में क्रिकेट खेलना) मुश्किल नहीं है। एमएस धोनी ने इस साल ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। वह अपने घुटने की चोट को नहीं बढ़ाना चाहते। अक्सर, वह आखिरी दो ओवरों में आते थे। अगर मैं उनकी कुल गेंदों की गिनती करूं तो मुझे लगता है कि उन्होंने इस सीजन में 40-50 गेंदों का सामना किया होगा।’

विज्ञापन

सहवाग ने धोनी के भविष्य को लेकर कही ये बात

वहीं सहवाग ने आगे कहा कि- ‘इंपैक्ट प्लेयर नियम एमएस धोनी पर लागू नहीं होता है क्योंकि वह सिर्फ कप्तानी के लिए खेल रहे हैं। उन्हें कप्तानी के लिए मैदान में रहना होगा। इंपैक्ट प्लेयर रूल उनके लिए है जो फील्डिंग नहीं करता है लेकिन बल्लेबाजी करता है, या एक गेंदबाज जिसे बल्लेबाजी करने की आवश्यकता नहीं है। धोनी को 20 ओवर फील्डिंग करनी होगी, अगर वह कप्तान नहीं है तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं खेलेंगे। फिर, आप उन्हें मेंटर या कोच या क्रिकेट के निदेशक के रूप में देखेंगे।’

धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बताया था ये प्लान

वहीं आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत के बाद, प्रस्तुतकर्ता हर्षा भोगले ने धोनी से उनके रियाटरमेंट के बारे में पूछा। इसके जवाब में, 41 वर्षीय ने कहा कि वह निश्चित नहीं हैं क्योंकि उनके पास अभी भी निर्णय लेने के लिए 8-9 महीने हैं और केवल अगले साल की नीलामी से पहले ही वे इसकी पुष्टि करेंगे। क्रिकेटर ने यह कहते हुए जोड़ा कि उनके पास निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय है और अब वह सिरदर्द नहीं लेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola