Virender Sehwag Big Revelation: वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट इतिहास के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी सालों तक खेला और खूब रन बनाए। सहवाग ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17253 रन जड़े। सहवाग ने अब एक किस्सा सुनाया, जब उन्हें टीम इंडिया से निकाले जाने की धमकी मिली थी और उन्होंने मुंह से नहीं, बल्कि बल्ले से जवाब देकर उन्हें चुप करा दिया था।
सगवाग को ग्रेग चैपल से मिली थी धमकी
ग्रेग चैपल 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के कोच थे। इसी बीच उनके कई सारे खिलाड़ियों के साथ विवाद रहे। अब सहवाग ने द लाइफ सेवर्स शो पर खुलासा किया और बताया कि उनकी एक बार चैपल से बहस हो गई थी। उन्हें चैपल ने टीम से निकालने की धमकी दे दी थी। उन्होंने बल्ले से मुंहतोड़ जवाब दिया। सहवाग ने कहा, ‘ग्रेग चैपल के शब्दों ने मेरा एक बार दिल तोड़ा था। मेरा समय अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर आप अपने पैर नहीं हिलाएंगे, तो रन नहीं बना पाएंगे।’ मैंने जवाब दिया, ‘ग्रेग, मैंने 50 से ज्यादा के औसत से 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं।’ उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। हमारी काफी बहस हुई।”
सहवाग ने आगे कहा, “बाद में राहुल द्रविड़ आए और उन्होंने हम दोनों को अलग किया। बाद में जब मैं बैटिंग करने जा रहा था, तो ग्रेग ने कहा, ‘आपको रन बनाने होंगे, वरना मैं आपको टीम से बाहर कर दूंगा।’ दूसरे सेशन के अंत तक मैंने 184 रन बना दिए थे। इसके बाद मैंने राहुल द्रविड़ को कहा कि अपने कोच को बोलिए कि मेरे करीब नहीं आएं।”
चैपल का गांगुली के साथ भी रहा था विवाद
ग्रेग चैपल और सौरव गांगुली के बीच चीजें हमेशा से ही ठीक नहीं थी। चैपल ने 2005 में टीम इंडिया का कोच बनने के बाद सौरव को कप्तानी छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद से ही उनके बीच चीजें खराब हो गई। ग्रेग चाहते थे कि युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ को सौरव से पहले खेलने का मौका मिले। सौरव इन चीजों से खुश नहीं थे और टूर छोड़कर चले गए थे। बाद में उन्हें वापस बुलाया गया। इसके बाद ग्रेग ने टीम इंडिया के कोच का पद छोड़ने की धमकी दी और BCCI को गांगुली के खिलाफ मेल भी लिखा।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बदल डाला घरेलू क्रिकेट का फॉर्मेट, जानें क्या हुआ सबसे बड़ा बदलाव?
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
13 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
26 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
38 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines