---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘World Cup फाइनल किसी एक ने नहीं हराया…;’ वीरेंद्र सहवाग का बयान, पीएम मोदी को लेकर भी कही ये बात

Virender Sehwag Reaction: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इसके बाद पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में गए थे। अब वीरेंद्र सहवाग ने इस पर रिएक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Virender Sehwag on Team India WC Final Loss: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के गम से अभी उबर नहीं पाई है। भारतीय फैंस जहां इस जख्म को भुला नहीं पा रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी और कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इसको लेकर अपने-अपने विचार बयां कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक और बयान आया है। वैसे तो सहवाग लगातार एक्टिव रहते हैं और यह उनकी कोई पहली प्रतिक्रिया नहीं है। लेकिन उन्होंने एएनआई के साथ इंटरव्यू में इस बार पीएम मोदी का भी जिक्र किया है।

‘…किसी एक ने नहीं हराया’

वीरेंद्र सहवाग ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि, ‘वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार कोई ऐसी नहीं है कि भारत को किसी एक ने हरा दिया हो। ऐसा नहीं है कि जब तक वह अच्छा खेले उनकी तारीफ करें और एक मैच हार गए तो उनका बुरा कहने लगें। जिस दिन वह अच्छा नहीं खेले हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आया नया अपडेट

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने किया खास काम

वीरेंद्र सहवाग ने इसके बाद पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है। पीएम ने ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। इसको लेकर सहवाग ने कहा कि, बहुत कम देश के प्रधानमंत्री ऐसा करते हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा था कि हार के बाद इस तरह पीएम कहीं खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं और उन्हें मोटिवेट करते हैं। इससे हमारे खिलाड़ियों को अगले और टूर्नामेंट में हौसला मिलेगा। किसी भी खेल के खिलाड़ी क्यों ना हों अगर प्रधानमंत्री उनसे जाकर मिलते हैं तो यह उनका हौसला बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें:- ‘रोहित और विराट को Goodbye…,’ शोएब अख्तर का बड़ा बयान, हार्दिक पांड्या को दी खास सलाह

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वीरेंद्र सहवाग ने इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टी मको शुभकामनाएं दी थीं और ट्रेविस हेड की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, हम अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद सिर उठाकर रह सकते हैं। उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप में खुशी के कई लम्हे दिए। लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल में हम नहीं कर पाए पर पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेले।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2023 05:15 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola