Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति में खाली एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद के खाली होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के चीफ सेलेक्टर बनने की चर्चाएं थीं, जिसे अब सहवाग ने सिरे से नकार दिया है। अफवाहों का खंडन करते हुए सहवाग ने कहा कि मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए बीसीसीआई ने उनसे संपर्क नहीं किया था।
टीओआई को दिए एक बयान में वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि उन्हें बीसीसीआई से कोई ऑफर नहीं मिला है। फिलहाल चेतन शर्मा को हटाए जाने के बाद से ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिव सुंदर दास पैनल के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। इस चयन समिति में एक पद खाली है। जिसे भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उत्तर क्षेत्र से ही भरा जाएगा पद
आपको बता दें कि BCCI ने उत्तर क्षेत्र से टीम इंडिया के सेलेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस रीजन से जो टीम इंडिया का सेलेक्टर बनेगा, उसके चीफ सेलेक्टर बनने की भी संभावना है। इस क्षेत्र से वीरेंद्र सहवाग आते हैं। इसलिए उनके मुख्यचयन कर्ता बनने की चर्चाएं जोरों पर थीं, जिन पर अब विराम लग गया है।
सहवाग के अलावा ये स्टार भी उत्तर क्षेत्र से आते हैं
वीरेंद्र सहवाग के अलावा उत्तर क्षेत्र से गौतम गंभीर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे सितारों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन सहवाग को छोड़कर बाकी के प्लेयर्स सेलेक्टर बनने के योग्य नहीं हैं। ऐसे में सहवाग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था।
बीसीसीआई का चीफ सेलेक्टर बनने के लिए योग्यता
- 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हों।
- 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों।
- 10 वनडे या 20 लिस्ट-ए मैच खेले हों।
- 5 साल से पहले क्रिकेट से संन्यास लिया हो।
- बीसीसीआई की किसी कमेटी का सदस्य ना हो और अगले 5 साल तक सेवाएं दे सके।
वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर
44 साल के वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कुल 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए थे, जिनमें 23 शतक शामिल रहे। सहवाग का टेस्ट में उच्चतम स्कोर 319 रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। खास बात ये है कि वह दो तिहरा शतक लगाने वाले टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
सहवाग का वनडे क्रिकेट करियर
वीरेंद्र सहवाग का वनडे इंटरनेशनल में भी बढ़िया प्रदर्शन रहा। उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 8283 रन बनाए थे। वनडे इंटरनेशनल में सहवाग का उच्चतम स्कोर 219 रन रहा। इसके अलावा सहवाग के नाम पर 19 टी20 इंटरनेशनल में 394 रन भी दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines