ODI World Cup 2023.वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मुकाबले में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय होनहार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला चलता है तो वह एक खास उपलब्धि प्राप्त कर लेंगे।
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली फिलहाल पांचवें स्थान पर काबिज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आज वह 35 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस मामले में किंग कोहली पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ेंगे।
जयवर्धने ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान श्रीलंका के लिए कुल 652 मुकाबले खेले थे। इस बीच वह 725 पारियों में 39.15 की औसत से 25957 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक 510 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 566 पारियों में 53.78 की औसत से 25923 रन निकले हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड भारतीय पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए 664 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। इस बीच वह 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनाने में कामयाब रहे।
सचिन के बाद दूसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है। संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 594 मैच खेलते हुए 666 पारियों में 28016 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पूर्व ऑस्टेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग काबिज हैं। पोंटिग के नाम 560 मैच की 668 पारियों में 27483 रन दर्ज है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
47 mins agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
2 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: मयंक यादव ने झटके बैक टू बैक 2 विकेट, भारत को मिली दूसरी सफलता
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
4 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines