Virat Kohli Century Record: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह विराट का इस विश्व कप में तीसरा सेंचुरी था। अब भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पूर्व दिग्गज का कहना है कि विराट ने अभी तो सिर्फ वनडे में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है, कोहली जल्द ही सचिन का 100 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
‘अगली 10 पारियों में आएगा 5 शतक’
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। शास्त्री ने कहा कि 35 वर्षीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों को पार करने की राह पर है। कोहली ने वनडे में 50 शतक, टेस्ट में 29 शतक और टी20 में एक शतक जमा चुका है। कोहली अभी तक 80 इंटरनेशनल शतक जमा चुका है। शास्त्री ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक बनाए, तो किसने सोचा होगा कि कोई उनके करीब भी आएगा, लेकिन कोहली ने ये कर दिखाया है। क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है, क्योंकि ऐसे खिलाड़ी जब शतक बनाने की फिराक में रहते हैं, तो बहुत तेजी से शतक बना लेते हैं। उनकी अगली 10 पारियों में आपको पांच और शतक देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SA: बिखर चुकी थी अफ्रीकी टीम, मिलर ने ली जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया को दिया 213 का लक्ष्य
‘किंग कोहली के पास अदभुत क्षमता’
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि कोहली के पास खेल के तीन प्रारूप हैं। वह उन सभी प्रारूपों का हिस्सा है। यह सोचना कि उसके पास अभी भी तीन या चार साल का क्रिकेट बाकी है, दिमाग चकराने वाला है। शास्त्री कोहली की दबाव झेलने की क्षमता से भी आश्चर्यचकित थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कोहली का संयम, उनकी शारीरिक भाषा, उनकी शांति क्रीज पर झलकती है। कोहली ने पारी में गहरी बल्लेबाजी की अपनी भूमिका को समझा है। कोहली के साथ मिलकर काम करने के बाद, शास्त्री ने कहा कि वह विकेटों के बीच स्वतंत्र रूप से दौड़ सकते हैं, क्योंकि वह अपनी फिटनेस के चरम स्तर को बनाए रखते हैं। रवि शास्त्री ने आगे कहा कि अगर कोहली को बॉउंड्री नहीं भी मिलती है, तो वह स्ट्राइक रोटेट करते रहते हैं। उनके पास हमेशा पारी के अंत तक पहुंचने की अदभुत क्षमता होती है।
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
34 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines