Virat Kohli Wanted To Meet Kishore Kumar: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों एशिया कप में बिजी हैं। वह सोमवार को नेपाल के खिलाफ खेलने उतरे। हालांकि उनका कैच ड्रॉप होना चर्चा का विषय बन गया, लेकिन उन्होंने इसके बाद एक कैच लेकर इसकी कमी पूरी कर दी। इस बीच विराट कोहली का एक इंटरव्यू चर्चा में है। मैच के बीच में उनका इंटरव्यू दिखाया गया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वे सबसे ज्यादा किससे इंस्पायर्ड हैं।
किशोर कुमार से मिलने की थी ख्वाहिश
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- मैं अपनी वाइफ से सबसे ज्यादा प्रेरित होता हूं। मुझे उनकी सही काम करके डटे रहने की क्षमता इंस्पायर करती है। विराट ने ये भी कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वे किशोर कुमार से मिलें, लेकिन इस समय कोई इंसान नहीं है जिससे मिलने के लिए मैं उतावला हो सकूं। बता दें कि किशोर कुमार का निधन 1987 में मुंबई में हुआ था, जबकि विराट कोहली का जन्म 1988 में हुआ। खास बात यह है कि विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले में ही अपना रेस्टोरेंट खोला है।
दिल से करो हर काम
इसके साथ ही कोहली से पूछा गया कि वे क्रिकेट के अलावा क्या करना चाहते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा- हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकें, ऐसा काम करना चाहता हूं। युवाओं के लिए उन्होंने कहा- जो काम कर रहे हो, दिल से करो। किसी भी काम को गलत इंटेशन और अचीवमेंट के साथ करोगे, तो उसमें अच्छा नहीं होगा। यदि आप किसी भी काम को पूरी तरह से इंवॉल्व होकर करोगे तो बेहतर होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
4 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
5 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
6 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
6 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
7 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines